जब भी आप स्वयं को बहुत से टैब के साथ पाएं, अपने सभी टैब को एक लिस्ट में परिवर्तित करने के लिए OneTab आइकन को क्लिक करें। जब आपको टैब्स तक दोबारा पहुंचने की आवश्यकता हो, आप उन्हें अलग-अलग या एक बार में सभी को बहाल कर सकते हैं।

जब आपके टैब्स OneTab लिस्ट में होते हैं, आप 95% तक मेमोरी बचाते हैं क्योंकि आपने Safari में खुले टैब्स की संख्या घटाई है।

गोपनीयता आश्वासन

आपके टैब्स के बारे में जानकारी कभी भी OneTab डिवेलपर्स या किसी अन्य पार्टी को नहीं भेजी जाती और न ही उसका खुलासा किया जाता है। इसका एकमात्र अपवाद तब होगा जब आप हमारे ‘शेयर ऐज ए वेब पेज’ फीचर पर जानबूझ कर क्लिक करेंगे जिससे आपको अपने टैब्स की लिस्ट एक वेब पेज पर अपलोड करने की अनुमति मिलती है जिससे आप उन्हें अन्यों के साथ साझा कर सकें। टैब्स तब तक साझा नहीं किए जाते जब तक आप विशेषतौर पर ‘शेयर ऐज ए वेब पेज’ बटन का उपयोग नहीं करते।